बलिया, अप्रैल 13 -- बैरिया। तहसील क्षेत्र के रानीगंज और लालगंज गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए बोरा पहुंच गया है। अब किसानों का गेहूं आसानी से खरीद हो सकेगा। बोरा पहुंचने की जानकारी होने पर सुरेमनपुर दियरांचल के किसान नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामसागर सिंह,रघुनाथ यादव, मिथिलेश व राहुल शर्मा आदि ने अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' का आभार जताया है। यह सभी किसान बीते चार अप्रैल को रानीगंज और लालगंज गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए पहुंचे थे। लेकिन हाट निरीक्षक परीक्षित आनंद ने बोरों की उपलब्धता नहीं होने की बात कहते हुए खरीद नहीं किया था। किसानों की इस पीड़ता को जनप्रिय अखबार ' हिन्दुस्तान' ने पांच अप्रैल के अंक में ' बोरों के अभाव में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.