अल्मोड़ा, मार्च 17 -- रानीखेत। रानीखेत में पहली बार महिला रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांस्कृतिक समिति की बैठक में आगामी सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा हुई। इसके लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अप्रैल माह में स्कूली बच्चों के लिए छोलिया नृत्य और महिलाओं- छात्राओं के लिए ऐपण और रंगवाली पिछोडी़ कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोक गायक व रंगकर्मी स्व दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी ने फागोत्सव के आय-व्यय का ब्यौरा समिति सदस्यों के आगे रखा। अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई माह में प्रस्तावित महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता में क्षेत्र की महिला प्रतिभागी टीमों को रामलीला संवाद प्रसंगों के साथ आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प...