अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- रानीखेत। क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पंचेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक में महोत्सव के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि जलाभिषेक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाया जाएगा। महोत्सव के दिन तड़के चार बजे से जलाभिषेक कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। जलाभिषेक के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। रुद्री पाठ, महिला संत्संग समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...