रानीखेत में धधका जंगल, दमकल टीम ने पाया काबू
अल्मोड़ा, जून 25 -- रानीखेत। वलना फायरिंग रेंज के पास स्थित जंगल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रानीखेत फायर स्टेशन की टीम बिना वक्त गंवाए आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि वलना फायरिंग रेंज के पास वाला जंगल धधक उठा है। इस पर फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होजरिल पाइप फैलाए और पानी की तेज पंपिंग शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.