अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्तमान में चल रही ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद जुलाई के द्वितीय सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह दौड़ रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ ग्राउंड में संपन्न होगी। भर्ती निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंहनगर जिलों के अग्निवीर कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए यह शारीरिक परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के धार्मिक शिक्षक, एजुकेशन हवलदार, सर्वे ऑटो काटो और जेसीओ कैटरिंग और सिपाही फार्मा व नर्सिंग असिस्टेंट के अभ्यर्थी भी इस शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- RPSC SI Result OUT, Direct...