अल्मोड़ा, मई 20 -- रानीखेत। रानीखेत के गोल्फ मैदान के पास के जंगल में अज्ञात कारणों से आग धधक गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग ने जंगल के अधिकांश हिस्से को आगोश में ले लिया और आग पास के एक रेस्टोरेंट और आवासीय घरों की ओर बढ़ने लगी। इससे सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके को रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद ही दम लिया। टीम में संदीप सिंह, नरेश जोशी, राजकुमार, अरविंद कुमार, दिनेश सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- कफड़खान में आग ने जंगल को पहुंचाया नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...