काशीपुर, अगस्त 12 -- काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति सेल और आईक्यूएसी की ओर से इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रादेशिक सहकारिता संघ के अध्यक्ष राम मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया। एनईपी समन्वयक डॉ. विवेक केडिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के शैक्षणिक ढांचे और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा ने कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं, आईक्यूएसी, एनसीसी, एनएसएस, छात्र क्लबों और विद्यार्थी सहायता सेवाओं के बारे में बताया। डॉ. भानु प्रताप गौतम ने छात्रवृत्ति ...