मेरठ, जून 24 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासिका एवं राधे मम्मा के नाम से विख्यात सरस्वती जगदंबा का 61वां श्रद्धांजलि दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक दीपक शर्मा ने राधे मम्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वर्तमान समय में अध्यात्म मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय समाज को नैतिकता, शांति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मना उन्होंने युवाओं को तकनीक का सकारात्मक और र...