सासाराम, फरवरी 26 -- डेहरी, एक संवाददाता। तार बंगला स्थित श्रीश्री राधे कृष्ण मंदिर में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गुरुवार को जलभरी सह कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। उपाध्यक्ष रतन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक है। सचिव ओम प्रकाश पासवान व उप सचिव रमेश कुमार बब्लू ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक अध्यक्ष मनोज सिंह यादव व उप प्रशासनिक अध्यक्ष अनिल ...