मथुरा, फरवरी 12 -- क्षेत्र के गांव भीम स्थित राधे कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य पीयूष धनगर एवं ई.वी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसएसडी जूनियर हाई स्कूल भीम, एसएसडी स्कूल वृन्दावन, सीएल शिशु शिक्षा निकेतन, ऋषिराज पब्लिक स्कूल, मान भगवती देवी पब्लिक स्कूल, न्यू प्रोग्रेस पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पीयूष धनगर ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। इस अवसर पर मुकेश कुमार, लाल सिंह, दिनेश चंद, अशोक कुमार, विनय बंसल, मनीष शर्मा, जय सिंह, राजकुमार उपस्थित रहे। संचालन झ...