काशीपुर, अप्रैल 7 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 'नवोन्मेष' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि महापौर दीपक बाली, विधायक आदेश चौहान और संदीप सहगल ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, संगीत और नाट्य प्रदर्शन शामिल रहे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। महापौर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक चीमा ने विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च उपलब्धियां हासिल करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.