प्रयागराज, मार्च 11 -- शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सिराथू से पूर्व विधायक व लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम भारतीय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में भारतीय को समर्पित समाजवादी नेता बताया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, राकेश श्रीवास्तव, शाहनवाज़ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...