प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दो थानेदारों का तबादला किया है। देल्हूपुर एसओ राधेबाबू को महेशगंज का दायित्व सौंपा है। जबकि महेशगंज में तैनात राधेश्याम को एसओ देल्हूपुर बनाया है। पिछले दिनों प्रतिबंधित मवेशी चोरी कर काटने के बाद इलाके के लोग राधे बाबू पर पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाने लगे थे। हालांकि मवेशी काटने वाले आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...