किशनगंज, मई 9 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत छतरगाछ बालाजी मंदिर परिसर स्थित नव निर्मित राधेकृष्ण मंदिर में राधेकृष्ण भगवान की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा व निर्माण पूर्ण मंदिर का उद्घाटन समारोह का शनिवार को दूसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में महिला व पुरुष, श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में प्रात काल से ही चहल-पहल शुरू थी। धार्मिक संगीत और वैदिक मंत्रोचार से पूरे छतरगाछ का माहौल भक्तिमय से डूबा था। मंदिर के पुरोहित देवानंद झा निर्धारित आयोजित कार्यक्रम के तहत फूल निवास अनुष्ठान मंत्रोचार के साथ शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...