नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर अपने फैशन स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में वह अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में राधिका बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने व्हाइट और पर्पल कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना था, जिस पर फूलों के बारीक डिजाइन बने हुए थे। इसके साथ उन्होंने मिनिमल लेकिन बेहद लग्जरी एक्सेसरीज को चुना। हालांकि, उनके आउटफिट से ज्यादा उनकी घड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा। राधिका ने ऐसी लग्जरी वॉच पहनी थी, जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हीरे-रत्नों से जड़ी थी घड़ी राधिका मर्चेंट ने घड़ी अपनी कलाई पर बांधी हुई थी, वह 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बनी एक दुर्लभ Patek Philippe टाइमपीस वॉच थी। इस घड़ी की खासियत सिर्फ इसका कीमत...