मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े राधा मोहन द्विवेदी मामले में फोटो कॉपी साक्ष्य मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। वहीं सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में बचाव पक्ष ने बहस की, जबकि सरकार बनाम एसपी मिश्रा में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। एक अक्तूबर 1994 को उत्तराखंड से पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया। पुलिस पर महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में फोटो कापी साक्ष्य पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि नियत की है। वहीं सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बचाव पक्ष ने अप...