मथुरा, मई 28 -- पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत प्राचीन ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में बसंत उत्सव श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। उत्सव के अवसर पर संपूर्ण मंदिर प्रांगण को पीले रंग के पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया। बसंत उत्सव के दौरान ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि बसंत उत्सव प्रेम, आनंद और भक्ति का प्रतीक है। शोभित लाल गोस्वामी ने कहा कि ब्रज की परंपराओं में बसंत उत्सव का विशेष महत्व है और ठाकुरजी के चरणों में समर्पित यह उत्सव भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने ठाकुर राधावल्लभ लाल के दर्शन कर बसंती वातावरण का आनंद लिया।...