रांची, सितम्बर 20 -- रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को राधाष्टमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री राधा रानी का मनोहारी शृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन वृंदावन की कथावाचिका साध्वी गोपिका ने श्रीमद्भागवत महात्म्य और श्री राधा रानी के स्वरूप तथा आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री राधा प्रेम, भक्ति और समर्पण की साक्षात मूरत हैं। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति-भाव में झूम उठे। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। संजय सर्राफ ने बताया कि 26 सितंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 2:30 से 5:30 बजे तक कथा आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Patna News: भागवत कथा सुन जीवन में भक्ति का होता है जागरण यह भी पढ़ें- Rudrapur New...