मेरठ, जुलाई 30 -- जैनिस पैलेस में बुधवार को वैष्णव भक्त सेवा संस्थान एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित भक्तमाला कथा का समापन हो गया। कथा वाचक कपिल बावरे महाराज ने बरसाना धाम के परम भक्त गुलाब सखी की अलौकिक कथा सुनाई। कहा कि राधारानी की सच्ची भक्ति में जाति, धर्म, धन और पद का कोई महत्व नहीं होता। राधा नाम कोई सामान्य नाम नहीं, बल्कि स्वयं महाशक्ति का स्वरूप है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को बताया कि आज भी बरसाना में गुलाब सखी की समाधि, जिसे गुलाब सखी का चबूतरा कहा जाता है। जो भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के जयघोष के बीच आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...