रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविन्द विवि में संथाल हूल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संथाल हूल के महानायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव तथा फूलो-झानो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वीर शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि संथाल हूल केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संघर्ष का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू और उनके साथियों का संघर्ष हमें अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री, अमित शाह और नितिन नवीन ने भी महानायकों को दी श्रद्धांजलि सचिव प्रियंका कुमारी न...