रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविंद विवि के फार्मेसी संकाय की ओर से एंटी-नारकोटिक्स अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत एक जागरूकता संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था 'नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान'। इस अवसर पर विवि के कुलाधिपति  बीएन साह, कुलपति प्रो रश्मि, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार मंडल सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सरकार के राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. अमित कुमार थे, जिन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उसके सामाजिक प्रभाव विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।फार्मेसी यह भी पढ़ें-...