रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविंद विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए इंट्रामुरल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विवि के खेल मैदान में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि इंट्रामूरल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता निखारने में सहायक है।  सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि विवि हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में चमका बाबूगढ़ का सर...