मेरठ, सितम्बर 29 -- मेरठ। शहर में पहली बार सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा प्रायोजित बालक-बालिका वर्ग की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों हिस्सों के साथ विदेशी खिलाड़ी भी कोर्ट पर उतरेंगे। प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए करीब 300 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि करीब 80 से 100 विदेशी खिलाड़ी भी पंजीकृत हो चुके हैं। अलग-अलग राज्यों और देशों से खिलाड़ियों के पहुंचने के साथ ही प्रतियोगिता का दायरा राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। चैंपियनशिप का उद्घाटन आज सुबह 9:30 बजे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीरू चौहान क...