पाकुड़, अप्रैल 3 -- नगर के तांतीपाड़ा स्थित कर्मकारपाड़ा के राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं 24 प्रहर व्यापी हरिनाम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ​महायज्ञ की शुरुआत दो अप्रैल को शुभ अधिवास के साथ हुई। अनुष्ठान के दूसरे दिन अप्रैल सुबह से ही लीला कीर्तन का प्रवाह शुरू हुआ, जो 4 अप्रैल को भी निरंतर जारी रहेगा। श्रद्धा और भक्ति का यह संगम 5 अप्रैल को विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा, जब लीला कीर्तन के साथ-साथ श्री रास लीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। ​महायज्ञ का समापन छह अप्रैल को कुंज विलास के साथ होगा। इसी दिन दोपहर में महाप्रभु को विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसके पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।​ ​इस महाय...