रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप स्थित राधा गोविंद मंदिर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन का रविवार को विधि-विधान के साथ पारायण हुआ। विशेष पूजा-अर्चना, तुलसी परिक्रमा और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शनिवार शाम पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल संकीर्तन में पहुंचे। मंदिर समिति ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। ठुकराल ने संतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि महानाम संकीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में प्रेम, सौहार्द्र और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संकीर्तन में श्री राधा कृष्ण संप्रदाय, मानव मुक्ति संप्रदाय, जय जगन्नाथ संप्रदाय सहित विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- अखंड हरीनाम संकीर...