राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में कन्या भारती का गठन
काशीपुर, अगस्त 11 -- बाजपुर, संवाददाता। राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती छात्रा संसद के गठन के अवसर पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनमोला शर्मा और प्रधानाचार्य मनोज कुमार मनी त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मनी त्रिपाठी ने छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए विद्यालयी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अनमोला शर्मा ने नवगठित कन्या भारती की पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें प्रधानमंत्री कु. प्रभजोत कौर, उपप्रधानमंत्री कु. अशमन कौर, सचिव कु. प्रिया जोशी, उपसचिव कु. महक और कोषाध्यक्ष कु. खुशप्रीत कौर शामिल रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.