सिमडेगा, फरवरी 25 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया में गुरुवार की रात रात्रि राधा कृष्ण रथ यात्रा और चार मार्च को होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि पुजारी बंशीधर पंडा के दादा जी के नेतृत्व में इस महापर्व की शुरुआत हुई थी। तब से आज तक यह आयोजन बिना किसी औपचारिक समिति के, ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से निरंतर संपन्न होता आ रहा है। कहा गया कि 26 फरवरी की रात्रि में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पावन रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ गांव के प्रसिद्ध जगरनाथ मंदिर से निकलकर छह दिनों तक प्रतिदिन रात्रि में विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण करेगा। पूजा-अर्चना का संचालन गांव के पुजारी पंडित दिलीप पंडा और पंडित लखेश्वर पंडा द्वारा विधि-विधान से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...