सहारनपुर, फरवरी 27 -- शुक्रवार को पुरानी मंडी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न से भगवान को भोग लगाया गया तथा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक महाराज के संरक्षण में आयोजित होली महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी एवं श्री राधा कृष्ण भगवान को चंदन और गुलाल अर्पित कर मंगल कामनाएं कीं। पूजन उपरांत 56 भोग, 36 व्यंजन और भोजन प्रसाद भंडारे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने इसे अत्यंत पुण्यदायी व स्मरणीय अवसर बताया। इस अवसर पर आचार्य नितिन शांडिल्य, पं. ललित शर्मा, पंडित कौशिक प्रण...