बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के जागौस गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई नकदी और सामान बरामद किया है। दरअसल, गत 29 जनवरी की रात में जागौश गांव में यमुना नदी किनारे बने राधा कृष्ण मंदिर में हुई थी। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दानपात्र चुरा लिया था, जिसमें हजारों रुपये की नकदी रखी हुई थी। मंदिर के पुजारी लोकेश शर्मा ने गत एक फरवरी को थाना छपरौली में इसकी तहरीर दी थी। चोरी की इस घटना के खुलासे की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और कश्यप समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में धरना भी दिया था। पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने शनिवार की देर शाम चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया चोर जागौस गांव क...