रांची, अप्रैल 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से सोमवार को पुंदाग के राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में सुबह में दैनिक पूजा के बाद आरती हुई। पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने भोग चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, शाम में संगठन से संबद्ध सदस्यों ने श्रीकृष्ण दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत की और भक्तों को झुमाया। कार्यक्रम में डूंगरमल अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, पवन पोद्दार, ज्ञानचंद्र शर्मा, संजय सर्राफ और अन्य की भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर विशेष अनुष्ठान यह भी पढ़ें- हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में भजन पर झुमे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...