भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर सोनिया तालाब में सोमवार सायंकाल स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से विख्यात इस पवित्र तिथि पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक स्नान यात्रा आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, मंदिर का पट हुआ बंदस्नान का महत्त्व इस दौरान भगवान की मूर्तियों को रत्नवेदी से निकालकर स्नान मंडप में लाया गया। विधि-विधान से 108 कलशों के सुगंधित औषधीय जल से देव विग्रहों का महाभिषेक किया गया। स्नान के उपरांत महाप्रभु को आकर्षक 'गज वेश' यानी हाथी के रूप में सजाया गया, जिसके दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। मंगलम सेवा समिति के अरुण कुमार मिंकू ने बताया कि ...