गोपालगंज, फरवरी 26 -- फुलवरिया। क्षेत्र के ठाकुरगंज बाजार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला गुरुवार को विधि-विधान के साथ रखी गई। भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं श्रद्धालु राजन दीक्षित ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग धन और श्रमदान के माध्यम से बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं की भूमिका सराहनीय है। इसके अलावा देश-विदेश में रहकर नौकरी एवं व्यवसाय कर रहे क्षेत्रवासी भी चंदा स्वरूप आर्थिक सहयोग भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मंदिर का स्वरूप मथुरा शैली की आकृति पर आधारित होगा। भूमि पूजन के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.