मेरठ, मार्च 3 -- मेरठ। होली के उपलक्ष्य पर मंगलवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जागृति विहार सेक्टर आठ स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में होली मिलन का आयोजन किया गया। जागृति विहार व्यापार संघ अध्यक्ष पवन ठेकेदार, विशाल, सचिन, पुनीत, हिमांशु, राजकुमार अग्रवाल, हीरा लाल, गौरव, सौरव, पुनीत, गीतिका भाटिया, तनु, मानसी अग्रवाल, वर्षा, सुषमा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के वेश में सजे कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों पर महिलाओं और बच्चों ने पुष्प वर्षा की। दूसरी ओर, उद्यमी जयप्रकाश अग्रवाल एवं उद्यमी मनीष प्रताप के आवास पर भी होली मिलन के कार्यक्रम हुए। व्यापारियों और उद्यमियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...