प्रयागराज, मार्च 22 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में स्वर्ग रंगमंडल की ओर से रविवार को सांगितिक नाट्य रसराज फाल्गुन का मंचन किया गया। प्रख्यात लोक नाट्यविद् अतुल यदुवंशी के निर्देशन में कलाकारों ने ब्रज संस्कृति, राधा-कृष्ण के दिव्य व फागुन के उल्लास पर आधारित प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देवी वंदना से प्रारंभ हुई। ब्रज की होली, फागुन के रंग, राधा-कृष्ण की लीलाओं का ऐसा मंचन हुआ मानो ब्रजभूमि को जीवंत कर दिया गया हो। नट की भूमिका में सोनी कुमार गुप्त व नटी की भूमिका में भानु त्रिपाठी ने सशक्त अभिनय व संवाद अदायगी से मंत्रमुग्ध किया तो राधा बनीं सोनाली चक्रवर्ती व कृष्ण की भूमिका में शुभांगी कुमारी की भावभंगिमा दर्शकों को आकर्षित करती रही। गोपियों के रूप में सुहानी कुमारी, सिमरन कुमारी व सरगम लता और ग्वालों मे...