बक्सर, सितम्बर 3 -- फोटो संख्या :- कैप्सन :- बक्सर, हमारे संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं को मंचन कर सभी का मनमोह लिया। पुराना भोजपुर स्थित स्टेपिंग स्टोन अकादमी विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, नृत्य एवं भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, कर्मयोग, सत्य, धर्म और मानवता के संदेश से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पा...