आगरा, मार्च 8 -- अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। राधा-कृष्ण और महाराजा अग्रसेन के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। फूलों की होली और वृंदावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर सदस्य मस्ती, उत्साह और उमंग में झूमते नजर आए। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी अग्रबंधुओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर और पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल और कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल और कोषाध्यक्ष राम रतन मित...