जौनपुर, दिसम्बर 3 -- बदलापुर। कस्बे में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वावधान में राधा कृष्ण की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। भक्त नाचते गाते भजन कीर्तन करते हुए सब्जी मंडी से निकलकर चंदन शहीद मार्ग, महराजगंज रोड, घनश्यामपुर रोड होते हुए सिंगरामऊ रोड पर पहुंचे। जयकारे के बीच हरे राम हरे कृष्ण के महामंत्र से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। यात्रा में वैभव सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजुल सिंह, संतोष जायसवाल, सुशील निगम, सूरज सेठ, आशीष सिंह, पवन उपाध्याय समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...