अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। जैसवाल जैन सभा व जैसवाल महिला मंडल ने जीटी रोड स्थित सुरक्षा विहार जेपी इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। तान्या और मान्या ने मंगलाचरण पर नृत्य प्रस्तुत किया। विरल ने स्वागत गान गाया। इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप रखे कलाकारों ने होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। संचालन सभा के सांस्कृतिक मंत्री आदर्श जैन ने किया। सभा के अध्यक्ष संजय जैन, महिला मंडल की अध्यक्षा प्राची जैन, मंत्री गरिमा जैन ने विचार रखे। इस अवसर पर हिमांशु जैन, कमल जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, अनुपम जैन, संजय जैन, मिलन जैन, अंबुज जैन, संजीव जैन, उदयवीर सिंह जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, विनय कुमार जैन, उत्तम जैन, आयुष जैन, शिखा जैन, बिन्नी जैन, अंजना जैन, शैली जैन, मंजुला जैन, ज्योति जैन...