सीवान, मार्च 29 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के चैनपुर में शनिवार की शाम रामनवमी महोत्सव महायज्ञ के समापन अवसर पर भव्य जुलूस और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। यह जुलूस श्रीराम चौक, चैनपुर से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल बनाता हुआ आगे बढ़ा। जुलूस चैनपुर बाजार, अंबेडकर चौक, नयागांव होते हुए पुनः बाजार से महाबीरी चौक, संतोषी चौक, हॉस्पिटल चौक होते हुए मुबारकपुर गांव तक पहुंचा। पूरे रास्ते में बैंड-बाजा के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष करते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महोत्सव में शामिल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा और भगवान भोलेनाथ के रूप में सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। भक्ति गीतों पर उनके मनमोहक नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया। झांकियों के साथ चल रहे श्रद्धालु भी भक्ति में ल...