नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Radha Ashtami 2026 Date: राधा रानी के भक्तों के लिए राधा अष्टमी का पर्व खास है। इस साल राधा अष्टमी को लेकर तारीख और पूजा के समय को लेकर असमंजस है। कोई 18 सितंबर तो कोई 19 सितंबर की तारीख बता रहा है। ऐसे में जान लें राधा अष्टमी कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और व्रत रखने वाले भक्त कब पारण कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल राधा अष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। राधा रानी के जन्मोत्सव पर भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।19 सितंबर को है राधा अष्टमी, 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:02 बजे शुरू होगी। इसका समापन 19 सितंबर को दोपहर करीब 3:28 बजे होगा। उदया तिथि के ...