गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बन्खंजों स्थित राधा स्वामी संगठन (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय में एकाएक ताला लटकने से सैकड़ों लाभुकों की घबराहट बढ़ गई है। बताया गया कि 40 से 60 फीसद की छूट पर संगठन नए वाहनों को किस्त पर दिलता था। इसके एवज में लाभुक से शेष रकम पहले जमा ली जाती थी। इसके बाद वाहन का किस्त की राशि संगठन द्वारा लाभुक के खाते में जमा कराया जाता था। इधर जब लाभुकों के वाहनों का किस्त फाइनेंस कंपनी को एक-दो महीने से नहीं मिलने लगा और फाइनेंस कंपनी लाभुक पर दबाब बनाने लगी, तब लाभुकों की छटपटाहट बढ़ी। बताया जाता है कि लाभुकों के बढ़ते दवाब और उन्हें चक्कर लगाते देखकर संगठन कार्यालय का शटर गिरा दिया गया। कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी कुछे माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप है। आरोप है कि कार्यालय में तालाबंदी कर संगठन के लोग फर...