राधाष्टमी पर मानसरोवर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
मथुरा, सितम्बर 20 -- मांट, हिन्दुस्तान संवाद। राधा रानी मान सरोवर में राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई, तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के बीच राधा रानी का प्रकटयोत्स्व मनाया गया। मांट के निकट राधा रानी मानसरोवर में ही द्वापर युग मे भगवान श्रीकृष्ण ने रूठी राधा रानी को मनाया था, और उनकी उलझी हुई लटों को सुलझाया था, इसी के चलते इसका नाम मान सरोवर पड़ा था। राधा रानी मानसरोवर के महंत जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि पिपरौली खादर स्थित राधा रानी मानसरोवर एक छोटा सा अर्ध चन्द्राकार वन है। जिसमें अति प्राचीन सिद्धपीठ राधारानी मंदिर एवं मानसरोवर नामक पवित्र कुंड स्थित है। मूलतः यह वही स्थान है जहां भगवान कृष्ण गाय चराने के लिए वृन्दावन से यमुना पार करके आते थे। मान्यता है कि राधा रानी यहां एक बार भगवान श्रीकृष्ण से नाराज हो कर यहां आ गयी थीं, और भगवान श्रीकृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.