रांची, मई 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पुंडीदीरी बाबाजी टोला स्थित राधारानी मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच त्रिदिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे गांव में तीन दिनों तक मांस और मदिरा वर्जित रखा गया। महायज्ञ में गांव के सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धापूर्वक दान-दक्षिणा भी दिया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...