मथुरा, दिसम्बर 13 -- गत 24 माह से चल रही राधारानी तीन वन परिक्रमा के 25वें सोपान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बंसीवट के संत वृंदावन दास महाराज के सानिध्य में शनिवार को परिक्रमा सम्पन्न हुई। इसकी शुरुआत सुबह नौ बजे मांट तहसील से हुई। परिक्रमा राधारानी मानसरोवर पहुंची। रास्ते में गांव भीम में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर बाल भोग वितरित किया। बेलवन स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंच कर परिक्रमार्थियों ने प्रसादी ग्रहण की, वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में जमकर नृत्य एवं गायन किया। वृंदावन दास महाराज ने कहा कि चंद लोगों के साथ शुरू हुई परिक्रमा में अब एक हजार से अधिक लोग जुड़ गए हैं। इस परिक्रमा से चौरासी कोस परिक्रमा का पुण्य मिलता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी जुड़ने की अपील की। इसमें गोरे दाऊजी मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ता शीतल जल ...