मैनपुरी, मई 4 -- शहर के जनमानस को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में ईशन नदी पुल से राधारमन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अवैध अतिक्रमण को हटाकर पुन: अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को एसडीएम ध्रुव शुक्ला, सीओ यातायात दीपशिखा, ईओ बुद्धि प्रकाश, जेई पूरन सिंह शहर के राधारमन रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा उनके खिलाफ प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा। अधिकारियों की चेतावनी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपना सामान समेटते देखे गए। नगरपालिका के बुलडोजर ने कई अवैध खोखों को सड़क से हटाया। सीओ यातायात ने बताया कि राधारमन रोड पर बालू, गिट्ट...