धनबाद, फरवरी 22 -- महुदा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुदा मंडल अध्यक्ष किशुन महतो के नेतृत्व में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से शनिवार को मुलाकात कर राधानगर पहाड़ी पर बने सब पावर ग्रिड को जल्द चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि किशुन महतो ने बताया कि इस पावर ग्रिड का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में जब शुरू हुआ था, तब लोगों में उम्मीद जगी थी कि उनकी बिजली समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा, लेकिन अब तक पावर ग्रिड का काम पूरा नहीं हुआ। विधायक शत्रुघ्न महतो ने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र में वे इस मामले को उठाएंगे तथा सरकार से इसे जल्द चालू करने की मांग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.