रांची, मई 3 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव बैंक मोड़ स्थित श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। उत्सव के दौरान भगवान राधाकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित आचार्य विनोद पाठक के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में यजमान के रूप में गोपाल जी तिवारी अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा की। अंत में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...