नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2528.95 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 2365.55 रुपये पर बंद हुए हैं। टैनफैक इंडस्ट्रीज ने एक प्रमुख फ्लोरीनेटेड प्रॉडक्ट की सप्लाई करने के लिए एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ समझौता (MoU) किया है। टैनफैक इंडस्ट्रीज पर राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव है। 1250 करोड़ रुपये का है कॉन्ट्रैक्टटैनफैक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि एग्रीमेंट में सालान...