प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। श्री सुमंगलम्-प्रयाग के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा द्वारा राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और बच्चों में हर्ष है। पदाधिकारियों ने इसे संस्था के लिए गौरव का विषय बताते हुए ओझा को बधाई दी। संस्था के पूर्व सचिव व वर्तमान पदेन उपाध्यक्ष इं. अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए राधाकांत ओझा ने निःसहाय, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इं. अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा के लिए उनका चयन व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ संस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए भी गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- 202...