प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- रानीगंज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर मंगलवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्वमंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के मीडिया प्रभारी महेंद्र पांडेय, देवेश प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, सौरभ सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व भाजुमो जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, शाहिद आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने जताई प्रसन्नताप्रतापगढ़। हाईकोर्ट के अधिवक्ता को भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर कलक्ट्रेट में भी वकीलों ने खुशी मनाई। इस मौके पर न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल, दिनेश पांडेय, रवींद्र रावत, आशीष मिश्र, शरद त्रिपाठी, उमेश पांडेय, संतोष पांडेय, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी...